अपह्रत आजाद को आसमां ले गया या जमीं निगल गयी, अब तक कोई सुराग नहीं.


- इस तरह रहस्यमयी घटना से आजाद के पत्नी एवं बच्चे को रो रो कर हो रहा है बुरा हाल
सिमरिया :- थाना क्षेत्र के मुरवे ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के करीब एक टायर मिस्त्री को बीते शनिवार की सुबह 7 बजे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। जबकी अपह्रत आजाद बिहारी का मोबाइल, मोटरसाइकिल, एवं चारपहिया वाहन दुकान में मौजूद है। उन्होंने ने बगल वाले से यह कह कर सड़क पर निकला था कि एक व्यक्ति से रूपये लेना है उसने बुलाया है। किंतु उसके जाने के बाद अब तक कोई अतापता नहीं है। हालांकि इस तरह रहस्यमयी घटना को लेकर अपह्रत आजाद की पत्नी ने सिमरिया थाना में शनिवार की शाम मामला दर्जा कराया था। किंतु आज 5 दिन बीत गया है फिर भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलीं है। अपह्रत आजाद की पत्नी ने बताई की हम सिमरिया थाना को लिखित आवेदन दे चुके हैं। किंतु सिमरिया पुलिस 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जांच पड़ताल नहीं की है ना उस पर खोजबीन करने का प्रयास किया गया है। मैं एक महिला हूँ मेरी छोटे छोटे बच्चे हैं कहां जाऊं। महिला रो रो कर कह रही है कि मेरे पति को क्या आसमां निगल गया या जमीं निगल गयी।
![]()




