

जमशेदपुर :- ईचागढ़ विस क्षेत्र के भाजपा प्रभारी दिनेश कुमार ने केंद्र में एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन की सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में बतौर मंत्री बनीं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, रांची सांसद संजय सेठ समेत सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर सबों को शुभकामनाएं दी।
दिनेश कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए नरेंद्र मोदी को ढ़ेरों बधाई दी है । उन्होंने कहा कि श्री मोदी, अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ के शपथ ग्रहण समारोह का प्रत्यक्षदर्शी होना एक सुखद अनुभव रहा।

उन्होंने रांची लोकसभा की जनता एवं विशेषकर ईचागढ के भाजपा समर्थकों को बधाई प्रेषित किया । मालूम हो की रांची सांसद श्री सेठ को ईचागढ़ विस क्षेत्र से सार्वाधिक बढ़त हासिल हुई थी । भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के निमित्त दिनेश कुमार को ईचागढ का प्रभारी मनोनीत किया था । दिनेश कुमार ने दिल्ली में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर लगातार तीसरी बार जितने पर विशेष बधाई दी।
![]()




