Views: 175
0 0
तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई, शुभकामनाएं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई, शुभकामनाएं

Reported by Ajit kumar, Ranchi, झारखंड को मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने का जताया आभार सबका साथ, सबका विकास के साथ पूर्ण होगा विकसित भारत का संकल्प….बाबूलाल मरांडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार एन डी ए सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवम शुभकामनाएं…

तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई, शुभकामनाएं
Read Time:2 Minute, 42 Second

Reported by Ajit kumar, Ranchi,

तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई, शुभकामनाएं

झारखंड को मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने का जताया आभार सबका साथ, सबका विकास के साथ पूर्ण होगा विकसित भारत का संकल्प….बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार एन डी ए सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा तीसरी बार मोदी सरकार लोकतंत्र की जीत है। सबका साथ ,सबका विकास की जीत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरे मंत्रीमंडल को बधाई एवम शुभकामनाएं दीं है।

उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में यह क्षण ऐतिहासिक है।इसलिए यह सरकार अपने ऐतिहासिक निर्णयों और कार्यों से विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत का संकल्प पूरा करेगी।

श्री मरांडी ने झारखंड से मंत्रीमंडल में दो मंत्रियों को स्थान देने केलिए प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार 3.0 गांव ,गरीब, किसान,महिला ,युवा को समर्पित रहेगी।

श्री बाउरी ने कहा कि जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार पर भरोसा करके विकास विरोधी दलों को करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एन डी ए सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी।

बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारीगण अन्य शामिल हैं।

Loading

तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई, शुभकामनाएं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports