सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए किया वट सावित्री पूजा

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए किया वट सावित्री पूजा
Views: 348
0 1
Read Time:3 Minute, 21 Second

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए किया वट सावित्री पूजा

संवाददाता
लातेहार :- जिले में गुरुवार को वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू धर्मावलंबी महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग सलामती की कामना की। व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं का हुजूम शहर के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे दिखने लगा था।पंडित संतोष मिश्रा ने डीसी आवास व राकेश मिश्रा ने धर्मपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न करवाया।इस दौरान महिलाओं ने विधि विधान के साथ वट वृक्ष का पूजन किया एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा लगाई।सोमेश्वर साई मंदिर के पुजारी संतोष मिश्रा ने बताया कि पुरातनकाल में सती सावित्री ने इस व्रत को किया था तथा सदा-सुहागन रहने की मंगलकामना की थी।

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए किया वट सावित्री पूजा

व्रत के परिणाम स्वरूप उनके पति की उम्र पूरी हो जाने के बाद भी यमराज ने पुनः जीवनदान दिया था। तबसे यह व्रत पृथ्वी लोक पर प्रचलित है और सुहागिन महिलाएं इस व्रत को धारण करती रही हैं।वहीँ व्रत को लेकर दिनभर सड़कों पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की भीड़ देखी गई। जिला मुख्यालय के बाजारटांड़, धर्मपुर, गुरुद्वारा रोड, तापा पहाड़ी, करकट, लातेहार स्टेशन, डुरुआ के अलावे सदर प्रखंड के नावागढ़, तरवाडीह, होटवाग, पोचरा, समेत कई स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे महिलाओं को पूजन करते देखा गया।इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी वट सावित्री पूजन को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। वट वृक्ष में धागा बांधकर परिक्रमा कर महिलाओं ने अपने पति की रक्षा की कामना की। महिलाओं ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना कर बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर कथा सुनकर पूजा-अर्चना की।बताते चलें कि हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन वट सावित्री की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाओं द्वारा उपवास रखा जाता है, जो बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत को करवा चौथ जितना ही महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री अपने मृत पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थीं। तब से विवाहित महिलाएं हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Loading

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए किया वट सावित्री पूजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment