Views: 296
0 0
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो

जमशेदपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो। बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक जगह – जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी है। वहीं विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनता…

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो
Read Time:5 Minute, 28 Second
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो

जमशेदपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो। बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक जगह – जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी है। वहीं विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं। इस दौरान खुली जीप पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य सवार थे।रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल रोड, संजय मार्केट, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, भालूबासा चौक, एग्रिको सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुँचकर सम्पन्न हुई। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर हजारों की संख्या में खड़े लोग भाजपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जमशेदपुर का वातावरण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। चारों तरफ का वातावरण मोदीमय और भाजपामय है। झारखंड के विभिन्न लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आंधी चल रही है। जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। 25 मई को बिद्युत महतो को ईवीएम क्रमांक 2 पर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दें।

वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आज के रोड शो में जनता के अपार समर्थन और स्नेह देख मैं अभिभूत हूं।


विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का स्वागत।
छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति, क्षत्रिय लोधी महासभा, मिथिला समाज, सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, रंगरेटा महासभा, जायसवाल समाज, अग्रहरि समाज, गणिनाथ सेवा समिति समेत अन्य ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का फूलों का माला पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में किये रोड शो

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports