चुनाव 2024PM मोदीट्रेडिंगनई दिल्ली

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण : पीएम मोदी ने लोगों से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की

Views: 174
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण : पीएम मोदी ने लोगों से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की

नई दिल्ली (Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से वोट जरूर करने का आग्रह करते हुए मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने इस चरण के सभी मतदाताओं खासकर महिला और युवा वोटरों से लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।” आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। पांचवें चरण के तहत लोकसभा की जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं स्मृति ईरानी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण एवं दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Loading

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण : पीएम मोदी ने लोगों से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button