Views: 189
4 0
Jharkhand News:मुकर गई बंदी महिला,जेल अधिकारियों पर लगाया था ये गंभीर आरोप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

Jharkhand News:मुकर गई बंदी महिला,जेल अधिकारियों पर लगाया था ये गंभीर आरोप

रांची:- खूंटी उप कारा की एक महिला बंदी के वायरल पत्र में जेल प्रशासन से जुड़े पदाधिकारियों पर लगे सनसनीखेज आरोपों की शुक्रवार को अधिकारियों ने जांच की।खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा के आदेश पर गठित प्रभारी एसडीओ व महिला चिकित्सक की टीम के अलावा जेल निदेशक मनोज कुमार भी शुक्रवार को खूंटी उप कारा…

Jharkhand News:मुकर गई बंदी महिला,जेल अधिकारियों पर लगाया था ये गंभीर आरोप
Read Time:2 Minute, 45 Second
Jharkhand News:मुकर गई बंदी महिला,जेल अधिकारियों पर लगाया था ये गंभीर आरोप

रांची:- खूंटी उप कारा की एक महिला बंदी के वायरल पत्र में जेल प्रशासन से जुड़े पदाधिकारियों पर लगे सनसनीखेज आरोपों की शुक्रवार को अधिकारियों ने जांच की।खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा के आदेश पर गठित प्रभारी एसडीओ व महिला चिकित्सक की टीम के अलावा जेल निदेशक मनोज कुमार भी शुक्रवार को खूंटी उप कारा पहुंचे। अधिकारियों ने महिला बंदी का बयान लिया।महिला ने बताया कि उसने जेल से कोई भी पत्र नहीं लिखा है। अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोप लगाने वाली कथित महिला इसी वर्ष फरवरी महीने में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हुई थी। जेल जाने वाली प्रत्येक महिला की मेडिकल जांच होती है, जिसमें वह महिला दो महीने की गर्भवती बताई गई थी।जेल जाने के बाद उस महिला ने जेल प्रशासन से आग्रह किया था कि वह गर्भपात करवाना चाहती है। इसके लिए महिला ने कोर्ट में आवेदन दिया, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ही महिला का गर्भपात करवाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर ही महिला का गर्भपात कराया गया था।

जांच में ये आया सामने


जांच टीम ने महिला की दोबारा मेडिकल जांच की, जिसमें दुष्कर्म व गर्भवती का कोई मामला सामने नहीं आया। छानबीन में टीम ने पाया कि उस महिला के साथ किसी प्रकार का शारीरिक शोषण नहीं हुआ है।महिला व महिला की मां ने महिला दंडाधिकारी के सामने बयान दिया कि जेल में कोई शारीरिक शोषण नहीं किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि किसी ने जान-बूझकर जेल प्रशासन को बदनाम करने के लिए सनसनीखेज आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला


खूंटी जेल में रह रही एक महिला बंदी का कथित पत्र गुरुवार को वायरल हुआ था। महिला ने प्रभारी कारापाल व जेल जमादार पर जेल से छोड़ने के एवज में दुष्कर्म कर गर्भवती करने व फिर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया था।

Loading

Jharkhand News:मुकर गई बंदी महिला,जेल अधिकारियों पर लगाया था ये गंभीर आरोप

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports