Views: 208
0 0
प्रशिक्षण लेकर डिटेर्जेन्ट पाउडर, साबुन व फिनाइल बनाने में सखी मंडल की महिलाएं हुई दक्ष,अब स्वरोजगार से बनेगी आत्मनिर्भर।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रशिक्षण लेकर डिटेर्जेन्ट पाउडर, साबुन व फिनाइल बनाने में सखी मंडल की महिलाएं हुई दक्ष,अब स्वरोजगार से बनेगी आत्मनिर्भर।

दुमका:- आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को मिला साबुन, सर्फ व फिनाइल बनाने का प्रमाण पत्र।इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् 6 दिवसीय सामान्य ईडीपी के तहत साबुन, सर्फ व फिनाइल प्रशिक्षण का समापन आरसेटी के संकाय सदस्यों एवं कार्यालय सहायक के द्वारा संयुक्त…

प्रशिक्षण लेकर डिटेर्जेन्ट पाउडर, साबुन व फिनाइल बनाने में सखी मंडल की महिलाएं हुई दक्ष,अब स्वरोजगार से बनेगी आत्मनिर्भर।
Read Time:2 Minute, 39 Second
प्रशिक्षण लेकर डिटेर्जेन्ट पाउडर, साबुन व फिनाइल बनाने में सखी मंडल की महिलाएं हुई दक्ष,अब स्वरोजगार से बनेगी आत्मनिर्भर।

दुमका:- आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को मिला साबुन, सर्फ व फिनाइल बनाने का प्रमाण पत्र।
इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् 6 दिवसीय सामान्य ईडीपी के तहत साबुन, सर्फ व फिनाइल प्रशिक्षण का समापन आरसेटी के संकाय सदस्यों एवं कार्यालय सहायक के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया। वरिष्ठ संकाय उत्पल कुमार लाहा ने कहा कि झारखंड को संवारने में सखी मंडल से जुड़ी महिलाऐं भी अहम भूमिका निभा रही हैं ।भारत सरकार के आजीविका मिशन के तहत् गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को इस तरह का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल महिलाऐं खुद का आर्थिक विकास कर रही है बल्कि राज्य के विकास में भी योगदान कर रही है। कार्यक्रम समन्वयक अमरदीप कुमार ने कहा कि आरसेटी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया ताकि महिला स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़े और अन्य महिलाओं को इस उद्योग के प्रति आकर्षित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच वाशिंग पाउडर, साबुन व फिनाइल के उपयोग को बढ़ावा मिले। मास्टर ट्रैनर सुरेन्द्र किस्कू ने प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को साबुन बनाने से लेकर उसकी मार्केटिंग तक की प्रक्रिया को बतलाया।सुरेन्द्र किस्कू ने कहा कि साबुन बनाने के बाद बाजार भी उपलब्ध हो ताकि महिलाओं को एक आय का विकल्प मिलें। इस मौके पर आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार एवं मनोज कुमार सिंह तथा संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

प्रशिक्षण लेकर डिटेर्जेन्ट पाउडर, साबुन व फिनाइल बनाने में सखी मंडल की महिलाएं हुई दक्ष,अब स्वरोजगार से बनेगी आत्मनिर्भर।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports