45 वर्षीय कर्मपाल मुंडा कीअज्ञात लोगों ने  टांगी से काटकर कर दी हत्या: जांच में जुटी पुलिस

45 वर्षीय कर्मपाल मुंडा कीअज्ञात लोगों ने  टांगी से काटकर कर दी हत्या: जांच में जुटी पुलिस
Views: 249
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
45 वर्षीय कर्मपाल मुंडा कीअज्ञात लोगों ने  टांगी से काटकर कर दी हत्या: जांच में जुटी पुलिस

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा:- थाना क्षेत्र के पुटो शाशनटोली निवासी कर्मपाल मुंडा 45 वर्ष की हत्या मंगलवार की रात टांगी से काट कर दी गयी। मृतक कर्मपाल का  शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पुटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य पथ पर पड़ा था और शव के समीप बांस का डंडा भी पड़ा था। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या में टांगी के साथ डंडे से भी वार किया गया हो। घटना के जानकारी मृतक की पत्नी संजीता ने बताया कि उसका पति कर्मपाल मंगलवार को शाम 6 बजे घर मे ही था उसी समय लाइन जोड़ने की बात कह पड़ोसी साथ ले गए उसके बाद काफी देर तक जब कर्मपाल घर वापस नही लौटा तो उसकी पत्नी उसे पड़ोसी के घर ढूंढने गयी तो उन्होंने कहा कि लाइन जोड़ कर कर्मपाल कब का घर चला गया। संजीता रात्रि में ही आस पास अपने पति कर्मपाल को ढूंढी लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। इधर बुधवार को पता चला कि पुटो में उसके पति का शव पड़ा है और घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पत्नी कुछ लोगों का नाम ले कह रही थी कि उनलोगों ने ही उसके पति का हत्या किया है। इधर पुलिस घटना स्थल पहुँच शव का पंचनामा करते हुवे शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। और मामले की जांच में जुटी।

Loading

45 वर्षीय कर्मपाल मुंडा कीअज्ञात लोगों ने  टांगी से काटकर कर दी हत्या: जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment