तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:एक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:एक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल
Views: 322
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:एक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

लातेहार :- NH 39 के राँची पलामू मार्ग के पतकी जंगल में देवबार मोड़ के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहा कार सवार एक शख्स की मौत मौके पर ही हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा विश्रामपुर निवासी कबूतरी देवी, पति सरयू प्रसाद केसरी, पोता राहुल कुमार केसरी कुछ दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने होने के लिए गये हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार की सुबह वे अपने घर रांची जा रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे कार JH01 BM9480 टाटा इंडिगो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। शादी समारोह से लौट रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में एक जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना में सरयू प्रसाद केसरी उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी कबूतरी देवी और पोता राहुल कुमार केसरी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हालांकि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखायी और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कबूतरी देवी और राहुल कुमार केसरी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जानकारी ली।

Loading

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:एक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment