स्थानीय समाचार

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया अम्बेडकर जयंती

Views: 497
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया अम्बेडकर जयंती

दुमका:- दुमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में हर्ष उल्लास के साथ डाॅ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना से की गई। सभी आचार्यों ने अंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भैया- बहनों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के आचार्य आलोक रंजन ने कहा कि बाबा साहब पिछड़ों एवं दलितों के लिए प्रेरणादायक थे।हमें डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग को ईमानदारी पूर्वक ग्रहण करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। गौतम आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया है। हम सभी को भी समाज में दबे-कुचले लोगों की सेवा करनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि डॉ भीमराव के बताएं मार्ग पर चलें। कार्यक्रम का संचालन बहन दीपिका ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन आचार्य संतोष साह ने किया।मौके पर आचार्य रमाकांत, विकास, मंटू, कैलाश, अमर, श्वेता,कविता, सोनी, रिया, प्रीति, चैताली, भैया- बहन तथा आचार्य बंधु भगनी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button