Views: 438
0 0
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा…

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा…

बांसकरचा स्थित तंबोली चेकनाका का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…. मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत रंगोली, मतदाता सिग्नेचर, मतदाता जागरूकता शपथ का हुआ आयोजन…. स्वीप के तहत मतदाताओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई… लातेहार:- लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह के…

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा…
Read Time:6 Minute, 36 Second


बांसकरचा स्थित तंबोली चेकनाका का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश….


मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत रंगोली, मतदाता सिग्नेचर, मतदाता जागरूकता शपथ का हुआ आयोजन….


स्वीप के तहत मतदाताओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई…


लातेहार:- लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह के द्वारा आज दिनांक 05.04.2024 को गारू, महुआडांड, बरवाडीह, मनिका प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा…


गारू प्रखंड के बूथ संख्या– 215,216,( उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सरयू) बूथ संख्या– 218, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाइ, बूथ संख्या 223,221, राजकीय मध्य विद्यालय गोइंदी, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, साल्वे, महुआडांड प्रखंड के बूथ संख्या–244 राजकीय कृत मध्य विद्यालय बांसकरचा, 285, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय 293, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय ,273, राजकीय कृत मध्य विद्यालय असनारी, 277, राजकीय कृत मध्य विद्यालय रेगाई, बरवाडीह प्रखंड के बूथ संख्या–56 राजकीय कृत मध्य विद्यालय मुंडू ,81,82 स्तरोन्नत उच्च विद्यालय गाड़ी, मनिका के बूथ संख्या 111,112 राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय का
निरीक्षण कर बूथों पर पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई ,कर्मियों के रहने की व्यवस्था, कुर्सी टेबल इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। मतदान केंद्रो, स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर सभी उचित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा…


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बूथों पर (AMF) के तहत मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। केंद्र पर पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जांच करते हुए केंद्र परिसर की साफ–सफाई कराने का संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया।
इसके अलावे बूथ निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बीएलओ, सुपरवाईजर को निदेशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता अपने मत का उपयोग सुनिश्चित कर सकें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बांसकरचा स्थित तंबोली चेकनाका का निरीक्षण के दौरान चेक नाका पर मौजूद दंडाधिकारी एवं पुलिस जवान से जांच के दौरान की जाने वाली कार्रवाई तथा उसकी संपुष्टि से संबंधित जानकारी लेते हुए वाहन चेकिंग के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का सघनता से जांच करने तथा इस क्रम में सभी आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों व परिचालन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावे स्वीप कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या–221 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोइंदी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, बूथ संख्या 244 राजकीय कृत मध्य विद्यालय बांसकरचा में रंगोली, वोटर सिग्नेचर कार्यकम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता सिग्नेचर पट पर सिग्नेचर कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं को मतदान की महत्ता के प्रति जागरूक किया। मतदाताओं से वार्ता कर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। निर्भीक होकर मतदान करें, किसी के बहकावे में न आएं। जिला प्रशासन एवं पुलिस आप सभी के साथ हैं, इसलिए बिना किसी डर, दबाव, प्रलोभन के अपने मत का प्रयोग करें।
बरवाडीह प्रखंड के कुटमू चौक में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यकम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई एवम मतदान को लेकर जागरूक किया गया।

इस दौरान अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports