Views: 685
0 0
MRD पब्लिक स्कूल नावा बाजार का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित व फिता काटकर किया गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

MRD पब्लिक स्कूल नावा बाजार का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित व फिता काटकर किया गया

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन ग्रीड के बगल में जगदंबा सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित (माता राजमणि देवी) MRD पब्लिक स्कूल का उद्घाटन रविवार को 11 बजे दिन में मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ,विशिष्ट अतिथि महजर यादव, पर्यावरणविद् कौशल किशोर जयसवाल,…

MRD पब्लिक स्कूल नावा बाजार का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित व फिता काटकर किया गया
Read Time:5 Minute, 32 Second
MRD पब्लिक स्कूल नावा बाजार का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित व फिता काटकर किया गया

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन ग्रीड के बगल में जगदंबा सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित (माता राजमणि देवी) MRD पब्लिक स्कूल का उद्घाटन रविवार को 11 बजे दिन में मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ,विशिष्ट अतिथि महजर यादव, पर्यावरणविद् कौशल किशोर जयसवाल, नावा बाजार उपप्रमुख मीर खुर्शीद आलम , भाजपा नेता शंकर यादव छतरपुर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जयसवाल ,मुखिया पुरन यादव, मुखिया प्रतिनिधि सफिर आलम, पुर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह, डायरेक्टर मनोज कुमार यादव ,प्राचार्य कामरूप सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद यासीन अंसारी ने की।मुख्य अतिथि सहित सम्मानित अतिथियों के स्वागत माला पहनाकर किया गया ।अतिथियों के स्वागत में पलामू के सुप्रसिद्ध कलाकार राजा सिन्हा के द्वारा स्वागत गीत गया गया तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन के दौरान कई कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के नींव रखने में बलदेव यादव ,महेश यादव मनोज यादव, बसंत यादव, सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव पशु के समान है । शिक्षा के बदौलत ही देश के तमाम चीजों को हासिल किया जा सकता है।

MRD पब्लिक स्कूल नावा बाजार का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित व फिता काटकर किया गया

इस क्षेत्र में अच्छा शिक्षा की जरूरत थी जो मनोज कुमार यादव द्वारा इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया गया है ।नावा बाजार तथा छतरपुर प्रखंड अत्यंत गरीब ,दलित ,आदिवासी अल्पसंख्यक , शोषित तथा असक्षम वर्ग के लोग निवास करते हैं जो अपने बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे विद्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र के ननीहाल बच्चे कि भविष्य की परिकल्पना की जा सकती है। हम सभी इस क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में नामांकन के साथ विद्यालय के प्रति कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है ताकि इस क्षेत्र शिक्षा के दृष्टिकोण से पलामू जिला ही नहीं बल्कि राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सके ।वहीं पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि शिक्षा वह पूंजी है जो कभी भी मनुष्य को खाली व निराश नहीं करती है ।शिक्षा के बदौलत देश-विदेश ही नहीं चंद्रमा मंगल ग्रह जैसे तमाम आविष्कारक ,राजनेता आईएस ,आईपीएस ,डॉक्टर इंजीनियर, वकील, शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है।शिक्षा से ही पर्यावरण इतिहास भूगोल राष्ट्रीय भाषा इन सभी की जानकारी हमें हासिल होती है।

MRD पब्लिक स्कूल नावा बाजार का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित व फिता काटकर किया गया

वहीं समाजसेवी सफीर आलम ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को भविष्य संवारने के लिए सीबीएसई पैटर्न पर आधारित उच्च शिक्षा के साथ स्मार्ट क्लास ,कंप्यूटर ,वाद्य यंत्र ,नृत्य संगीत, खेलकूद ,प्रतियोगिता परीक्षा इन सभी चीजों की उत्तम व्यवस्था विद्यालय परिसर द्वारा की गई है ।यहां पर एक अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चे जो शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं ।आज शिक्षा के बदौलत अपने प्रखंड जिला का नाम रोशन करेंगे ।उक्त मौके पर भाजपा नेता जमालुद्दीन खान,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ,चैगोना धाम समिति अध्यक्ष सत्येंद्र यादव कोषाध्यक्ष कपिलदेव यादव रघु यादव ,राजेंद्र चौधरी ,अरुण सिन्हा,परमहंस अग्रवाल शंभू पांडे ,सत्यनारायण प्रसाद ,अखिलेश यादव ,राजदेव यादव, बैजनाथ यादव, लाल बिहारी यादव कैलाश यादव सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports