धनबाद :– अवैध लॉटरी के धंधे के खिलाफ जोड़ापोखर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 200 ,100 और 50 रुपये के 336 किलो लॉटरी टिकट जब्त कर लॉटरी किंग समीर समेत 4 धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.बरामद लॉटरी टिकटों का परचेजिंग वैल्यू लगभग 50 लाख रुपए है. यह जानकारी सिंदरी एसडीपीओ ने गुरुवार को जोड़ापोखर थाना में प्रेसवार्ता दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम बड़कीटांड़ स्थित जहांगीर नामक व्यक्ति के आवास में छापेमारी कर बोरों में भरकर रखे बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकटों को जब्त किया. जांच में पता चला कि उक्त आवास को जामाडोबा का तनवीर और झरिया के समीर व सब्बीर ने अवैध लॉटरी टिकटों के भंडारण के लिए गोदाम के रूप में लिया था. समीर लॉटरी का मुख्य सरगना है. जांच-पड़ताल के बाद समीर, सब्बीर, जहांगीर व तनवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,