Views: 218
0 0
आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

दुमका:- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उधमिता विकास कार्यक्रम के तहत 6 दिवसीय शॉप कीपर प्रशिक्षण का समापन मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का, जिला प्रबंधक स्किल भोलानाथ गुप्ता एवं आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण…

आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।
Read Time:3 Minute, 57 Second
आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

दुमका:- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उधमिता विकास कार्यक्रम के तहत 6 दिवसीय शॉप कीपर प्रशिक्षण का समापन मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का, जिला प्रबंधक स्किल भोलानाथ गुप्ता एवं आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया।मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के निशांत एक्का ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित किये जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिये।साथ ही उन्होंने कहा कि आरसेटी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया ताकि महिला स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़े और अन्य महिलाओं को इस उद्योग के प्रति आकर्षित करें। श्री भोलानाथ गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बन चुकी हो। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने कहा की जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि जरुरी है।साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब महिलाएं समूह के माध्यम से लघु स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं विभिन्न बैंकों से ऋण व सरकारी अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़ी एक एक शॉप कीपर महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान नियम एवं प्रतिवेदन लेखन, तराजू, सामग्री,रजिस्टर बचत से संबंधित नियम एवं समूह के लिए जरूरी सामान खरीदने और उसे रखने का नियम बनाना, दुकानों की साफ सफाई एवं बैंक से लेन-देन के नियम आदि के बारे में बताया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को समूह में आनेवाली समस्या और निदान की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में आरसेटी के कार्यालय सहायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा दुमका में आने वाले दिनों में घरेलू विद्युत वायरिंग,महिला सिलाई कटाई, अगरबत्ती निर्माण,मोबाइल रिपेयरिंग, जूट के उत्पाद आदि का भी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। आगामी अप्रैल महीने में महिलाओं के लिए सिलाई कटाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं जिनकी आयु 18 से 45 तक है वे जामा आरसेटी में आकर अपना पंजीयन करवा सकते है । इस मौक़े पर आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा,अमरदीप कुमार कार्यालय सहायक मनोज कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के कौशिक मंडल,एवं संजय सोरेन उपस्थित थे।

Loading

आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports