Views: 259
0 0
गोला में जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर ली जान।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गोला में जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर ली जान।

वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजन को दी गई मुवावजा राशि रामगढ़। जिले के गोला प्रखंड के वन क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत स्थित सरलाकलां गांव में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने गांव के ही एक 65 वर्षीय व्यक्ति झुबर महतो पिता स्वर्गीय झूठन महतो को दोपहर के आसपास कुचल कर मार डालाl जिससे…

गोला में जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर ली जान।
Read Time:2 Minute, 1 Second
गोला में जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर ली जान।

वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजन को दी गई मुवावजा राशि

रामगढ़। जिले के गोला प्रखंड के वन क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत स्थित सरलाकलां गांव में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने गांव के ही एक 65 वर्षीय व्यक्ति झुबर महतो पिता स्वर्गीय झूठन महतो को दोपहर के आसपास कुचल कर मार डालाl जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में गांव वालों को जानकारी मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग तथा गोला थाना को दी गई। मौके पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के पश्चात मृतक के परिजन को तत्काल अंतिम काम क्रिया के लिए 15000 रूपये मुवावजा के रुप में दिया गयाl जबकि 3,85,000 रूपये कागजी प्रक्रिया पुरा होने के पश्चात् दिया जाएगा। इधर घटना के संबंध में बताया जाता है की प्रतिदिन की तरह वह आज भी गांव के बगल जंगल की ओर बैल बकरी को चराने के लिए गया थाl जिससे इस तरह की घटना हुई। मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़की और एक लड़का है। घटना के पश्चात परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आए दिन जंगली हाथियों के डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैl जबकि किसानों की फसलों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा लोगों की जान ले रहे हैं। मौके पर वन विभाग के योगेंद्र कुमार, थाना के एएसआई सिद्धू सिंह के अलावा गांव के कई लोग मौजूद थे।

Loading

गोला में जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर ली जान।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports