Views: 266
0 0
एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण.

नई दिल्ली :- (Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के तूफानी चुनावी दौरे पर रहेंगे। भोपाल और जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसभा को संबोधित करने के बाद वह आज शाम को ही दिल्ली लौटकर नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पूर्व स्‍वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा…

एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण.
Read Time:2 Minute, 2 Second
एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण.

नई दिल्ली :- (Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के तूफानी चुनावी दौरे पर रहेंगे। भोपाल और जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसभा को संबोधित करने के बाद वह आज शाम को ही दिल्ली लौटकर नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पूर्व स्‍वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11:30 बजे के लगभग चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देने के बाद पीएम राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचकर सबसे पहले दोपहर 2:45 बजे के लगभग पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे के लगभग वह जयपुर में राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। भोपाल और जयपुर में कार्यक्रम करने के बाद प्रधानमंत्री आज शाम को ही 6:30 बजे के लगभग नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी जन्म जयंती के अवसर पर पंडित जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

Loading

एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports