Views: 179
0 0
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा2314 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा2314 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित।

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा संस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर एक बार फिर ऐतिहासिक रहा। देर शाम तक कुल 2314 लोगों ने रक्तदान किये। सुबह 6 बजे से ही रक्तदान के लिए यूनियन परिसर में रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। रक्तदान शिविर के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए यूनियन की पहल काबिले…

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा2314 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित।
Read Time:3 Minute, 12 Second
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा2314 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित।


जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा संस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर एक बार फिर ऐतिहासिक रहा। देर शाम तक कुल 2314 लोगों ने रक्तदान किये। सुबह 6 बजे से ही रक्तदान के लिए यूनियन परिसर में रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। रक्तदान शिविर के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए यूनियन की पहल काबिले तारीफ था। यहां रजिस्ट्रेशन से लेकर, फार्म भराने एचबी टेस्ट एवं रक्तदान तक की प्रक्रिया में यूनियन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। उधर विशिष्ट लोगों के अगुआई से लेकर जलपान आदि के लिए भी यूनियन के कमेटी मेंबर , पदाधिकारी मुस्तैद दिखे। भारी भीड़ के बावजूद रक्तदान शिविर की पूरी व्यवस्था अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह के कुशल नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सबों ने यूनियन की इस पहल की सराहना की। उधर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह ने सबों के प्रति आभार जताया।
शिविर में आम से लेकर खास हुए शामिल।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय , रामाश्रय प्रसाद , जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा , पूर्व जिप सदस्य गणेश सोलंकी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , विधायक सरयू राय , पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस , अमरप्रीत सिंह काले , चंद्रगुप्त सिंह , शिव शंकर सिंह , रामबाबू तिवारी , आनंद बिहारी दुबे , सुधांशु ओझा , अभय सिंह , गुंजन यादव , चंद्रशेखर मिश्रा , धर्मेंद्र सोनकर , दिनेश कुमार , राणा सिंह , कविता परमार , परितोष सिंह , मंजू सिंह , बबलू झा , डॉ संजय गिरी, राकेशेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे आदि शामिल हुये। वहीं रक्तदाताओं के हौसला अफजाई के लिए प्रबंधन की ओर से एमडी गिरीश बाग, वी पी विशाल बादशाह, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी , एचआर हेड, ई आर हेड समेत टाटा मोटर्स वरीय पदाधिकारीगण, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय कुमार समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा2314 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports