

साहेबगंज:- मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साहिबगंज में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम हेतु आगमन से पूर्व तैयारीयों को सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने आयोजन स्थल का जायज़ा लिया।इस बीच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आयोजन स्थल पुलिस लाइन मैदान का निरीक्षण किया। जहां उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था टेंट पंडाल की व्यवस्था, आमजनों के लिए अन्य व्यवस्थाएं तथा सुविधा, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावे उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र अपार्ट समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रवि जैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता अमर प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे।
![]()




