

आमड़ापाड़ा/पाकुड़:- थाना क्षेत्र के आलुबेडा पंचायत के बांधकोई खुर्दकोल टोला में एक भाई ने अपने ही सगे भाई को खाट के पाट से पीटकर जान ले ली। लखविन्दर कोल ने सुरेन्द्र कोल को खाट के पाट से मारकर निर्मम हत्या कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार मे जमीन विवाद का कलह कुछ दिनों से चल रहा था।दोनों भाइयों के बीच खेत में विवाद शुरू हुआ।विवाद इतना बढ़ गया कि अपने ही सगे भाई को जान से मारने पर उतारू हो गए।लखविंदर कोल ने सुरेंद्र कोल को खाट के पाट से सर पर इतने जोर से प्रहार किया कि सुरेंद्र कोल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया गया।
![]()




