स्थानीय समाचारलातेहार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को लेकर किया गया बैठक।


लातेहार:-उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देशानुसार गठित निर्वाचन कोषांग की बैठक शुक्रवार को वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा वरीय पदाधिकारी के द्वारा अन्य सभी कोषांगों के साथ समन्वय स्थापित कर ससमय कार्य पूर्ण करने के साथ अन्य आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो0 परवेज आलम, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार मिंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()



