स्थानीय समाचारपाकुड़
पिपरजोड़ी मे तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन


बरहरवा/साहेबगंज
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के अंतर्गत मयूर कोला पंचायत मे पीपर जोड़ी गांव में तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग के 100 मी दौड़ के साथ ही साथ कई प्रकार के आदिवासी कला प्रस्तुत किया गया।प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खेल रही है एफसी डोंगरीटोला बनाम एफसी टुडू स्टार कार्तिक टीम के बीच हुआ।प्रथम पुरस्कार के रुप मे 30000 रुपए व द्वितीय पुरस्कार 25000 रुपए निर्धारित किये गए थे। फाइनल मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो, पथरिया पंचायत के प्रतिनिधि मनोज जैन हेंब्रम, मयूरकोला पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय किस्पोट्टा,खेल संचालनकर्ता अध्यक्ष सीताराम सोरेन,सचिव पौलुस सोरेन, कोषाध्यक्ष दाऊद टुडू सदस्य मदन मुर्मू,हिलेरियस सोरेण व देवीलाल बासकी उपस्थित रहे।
![]()



