झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के क्रियान्वयन से संबंधित योजनाओं एवं स्वालंबन पोर्टल के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के क्रियान्वयन से संबंधित योजनाओं एवं स्वालंबन पोर्टल के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:-महिला ,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के क्रियान्वयन से संबंधित योजनाओं एवं स्वालंबन पोर्टल के सफल संचालन हेतु सभी पंचायत सचिव एवं सामाजिक सुरक्षा के कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन नगर भवन गुमला में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद्, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, एवं जिला नियोजन पदाधिकारी व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के क्रियान्वयन से संबंधित योजनाओं एवं स्वालंबन पोर्टल के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा संबोधित करते हुए उक्त कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी साथ ही उन्होंने आधार बेस्ड पेमेंट को महत्ता के बारे में भी बताया। उपायुक्त ने सफल संचालन करने हेतु सभी पंचायत सचिव को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्ति को पेंशन स्वीकृति नहीं हुआ है वैसे व्यक्ति को पेंशन ने जोड़ने को कहा गया। साथ ही जिला से सभी को समन्वय बनाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने अन्य कई आवश्यक जानकारी देते हुए मंच से संबोधित किया। मंच संचालन करते हुए सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा ललन कुमार रजक द्वारा पेंशन योजनाओं से किस प्रकार लोगों को जोड़ने, आधार बेस्ड पेमेंट, बैंक अकाउंट रिजेक्शन से संबंधित, आधार सीडिंग, नए लोगों को पेंशन योजना से जोड़ने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही राज्य वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, HIV/AIDS पेंशन, आदिम जनजाति पेंशन, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अब तक जिले में जनवरी माह तक के सभी पेंशन धारियों के पेंशन राशि का शत प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। जिले में 1 लाख 26 हजार पेंशन के लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान वृद्धा पेंशन के लाभुकों को वृद्ध पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के लाभुक को भी स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही उत्कृठ कार्य करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव को भी प्रशस्ति प्रत्र उपायुक्त के हाथों दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय सिंह विरूवा, जिला स्थापना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् दीलिप कुमार, जिला समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य समाजिक सुरक्षा के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button