झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

नागफेनी में मकर संक्रांति रथ यात्रा का हुआ आयोजन

Views: 190
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
नागफेनी में मकर संक्रांति रथ यात्रा का हुआ आयोजन

हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे,, भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख गुमला।

गुमला जिले के नागफेनी गांव में ऐतिहासिक जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा आज मकर संक्रांति के अवसर पर दक्षिणी कोयल नदी नागफेनी मंदिर से निकली और रथ यात्रा का भ्रमण मौसी बाड़ी तक किया गया और फिर वापस जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर में लाकर विराजमान स्थापित की गई। मेला के कार्यक्रम की तैयारी और इसकी सफलता में सुशील पांडा मनोहर पांडा अनिल पांडा सहित विभिन्न पंडित पुजारी का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर रथ यात्रा एवं मेला का आयोजन 1761 ई से चल रहा है। रातुगढ़ के महाराज रघुनाथ साय के द्वारा उड़ीसा के जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर पुरी से मूर्ति लाकर नागफेनी में जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर का निर्माण और पूजा अर्चना कर विधिवत मंदिर की स्थापना की गई है तब से लेकर आज तक लगातार प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर नागफेनी में रथ यात्रा का आयोजन होता रहा है। जिसमें की हजारों लाखों की संख्या में विभिन्न देश प्रदेश के लोग मेला में भागीदारी करते हैं। इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन पूजन अर्चना के लिए पहुंचे। और भगवान जगन्नाथ महाप्रभु से क्षेत्र के विकास और सुख समृद्धि की कामना की गई मेला में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिठाइयां खिलौने और झूले का लोगों ने आनंद उठाया। मयूरी ट्रस्ट के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने मकर संक्रांति के अवसर पर गुमला जिला एवं देश के सभी जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा है कि आने वाला वर्ष सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।

Loading

नागफेनी में मकर संक्रांति रथ यात्रा का हुआ आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button