ट्रेडिंगदुर्घटनानई दिल्ली

तरनतारन के पास दर्दनाक हादसाः तीन वाहनों में भीषण टक्कर- श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेक कर लौट रहे चार लोगों की मौत

तरनतारन के पास दर्दनाक हादसाः तीन वाहनों में भीषण टक्कर- श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेक कर लौट रहे चार लोगों की मौत

तरनतारन 12 jan, (Rns): श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेक कर वापस लौट रही कार आधी रात को हरिके पत्तन के पास हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। फिरोजपुर जिले के कस्बा गुरु हर सहाय के गांव गुद्दड़ डंडी निवासी कर्मजीत सिंह, गुरदेव सिंह, रोबनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, राजबीर सिंह स्विफ्ट कार में सवार होकर श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेकने के बाद रात को करीब एक बजे वापस गांव लौट रहे थे। जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर गांव लौट रहे थे। गांव बूह के पास ट्रक के पीछे बारह टायर वाला ट्राला टकरा गया। उसके पीछे पीछे जा रही स्विफ्ट कार भी टकरा गई। राहगीरों ने कार से सभी को बाहर निकाला। इस दौरान करमजीत सिंह, गुरदेव सिंह, रोबनजीत सिंह, राजबीर सिंह बेदी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बलविंदर सिंह निजी अस्पताल में दाखिल है। हादसे के तीन घंटे बाद मौके पर थाना हरीके पतन की पुलिस पहुंची। और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पट्टी अस्पताल भेज दिए गए। प्रथम जांच में पता चला है कि ये हादसा तेज रफ्तार के दौरान सामने से आते एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।


विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट गुजरात में बनाया जा रहा है : वैष्णव
गांधीनगर, 12 Jan, (Rns) : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गांधीनगर में कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर सेमीकंडक्टर सहित कंपनियों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने के लिये 30 हजार मेगावाट क्षमता वाला विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट गुजरात में बनाया जा रहा है।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण के दूसरे दिन सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेमिनार में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और वैष्णव सहित इस क्षेत्र के विशेषज्ञों ने परिणामोन्मुखी, विचारशील विचार-मंथन सत्र प्रस्तुत किये। वैष्णव ने इस सेमिनार में कहा कि अमृतकाल के प्रथम वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान गुजरात सरकार ने जिस प्रकार के एमओयू और एग्रीमेंट किये हैं, उन्हें देख कर पूर्ण रूप से कहा जा सकता है कि गुजरात ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारतएट2047Ó के दृष्टिकोण को साकार करने के लिये एक मजबूत नींव रखी है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर सेमीकंडक्टर सहित कंपनियों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने के लिए 30 हजार मेगावाट क्षमता वाला विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट गुजरात में बनाया जा रहा है।


सरकार के मंत्री काम करने की बजाए कर रहे हैं अनर्गल बयानबाजी : डोटासरा
जयपुर, 12 Jan, (Rns) : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके मंत्री काम करने की बजाए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जबकि प्रदेश में बलात्कार एवं लूट जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था एकदम कमजोर पड़ रही है।
डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार को बने हुए एक महीने से अधिक हो गया लेकिन कोई कार्य नहीं किया जा रहा। केवल और केवल युवाओं को बेरोजगार करने एवं कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री काम करने की बजाए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, कोई डॉक्टर के कीड़े पडऩे की बात कह रहा है, कोई ट्रांसफर करने की बात कर रहा है, कोई कह रहा है कि बच्चे ज्यादा पैदा करो, ऐसी बयानबाजी राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा की जा रही है जबकि प्रदेश में बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गौशालाओं में गायें मर रही हंै किंतु सरकार का काम करने पर ध्यान नहीं है विकास कार्यों को वर्क ऑर्डर बंद कर रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की पर्ची सरकार प्रदेश में लोगों के समक्ष अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर माता-बहनों को सुरक्षा मुहैया कराये। ठंड के मौसम में परेशान गरीबों के लिए रैन बसेरे लगे, इंदिरा रसोई का नामकरण तो बदल दिया किंतु और अधिक क्या सुविधा रसोई घर में दी जा सकती है इस पर कोई ध्यान नहीं है।


नीम कोटेड यूरिया की कीमत नहीं बढ़ी : मांडविया
नयी दिल्ली, 12 jan, (Rns) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को किसानों को भ्रमित नहीं करने की सीख देते हुए कहा है कि नीम कोटेड यूरिया के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मांडविया ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया वेबसाइट पर यादव के नाम जारी संदेश में कहा है, ‘प्रिय अखिलेश जी,पहले तो मैं आपको यह बात स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि नीम कोटेड यूरिया की 45 किलो के प्रति बैग 266.5 रुपए में मिलती थी, मिलती है, और मिलती रहेगी।Ó उन्होंने कहा कि आशा है कि आप किसानों को गुमराह नहीं करेंगे और किसान हित में मिलकर काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जय अनुसंधान के नारे साथ सरकार ने किसानों के हित में नया सल्फर कॉटेड ‘गोल्ड यूरियाÓ बनाया है, जिसकी नई मात्रा एवं दाम तय किए गए हैं। मांडविया ने कहा, ‘कोविड के समय भी आपने देश में बनी वैक्सीन पर सवाल उठाये थे, जिसको देश और हमारे वैज्ञानिक भूल नहीं पाये हैं। आज फिर से आपने उन्हीं वैज्ञानिकों का मजाक उड़ाया है।Ó कुछ समय पहले यादव ने केंद्र सरकार पर नीम कोटेड यूरिया के दाम बढऩे का आरोप लगाए थे और कहा था कि सरकार किसानों को लूट रही है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button