झारखंडदुर्घटनासिमरियास्थानीय समाचार
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, रेफर


सिमरिया :- प्रखण्ड के रोल से पत्थलगड़ा जाने वाली मुख्य सड़क ललकी माटी में सड़क दुर्घटना में टंडवा थाना के मिश्रौल गांव निवासी मो.सद्दाम घायल हो गया है।मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से 108 की मदद से सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुशार मिश्रौल गांव निवासी मो.सद्दाम ,पिता मो.सदीक पत्थलगड़ा क्षेत्र सेसिमरिया की ओर लौट रहा था कि किसी वाहन के चकमें में अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों के अनुशार स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। फिर भी खतरे से बाहर है।
![]()




