झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

डीलर के द्वारा जुलाई और दिसंबर माह का राशन का किया गया बंदरबाट

डीलर के द्वारा जुलाई और दिसंबर माह का राशन का किया गया बंदरबाट

लातेहारः-जिले में डीलर के द्वारा राशन घोटाला करने का मामला आए दिन सुनने को मिल रहा है ।एक ऐसा ही मामला लातेहार के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चुंगरू पंचायत के ग्राम होसीर के महिला विकास नाम से संचालित जनवितरण प्रणाली कि दुकान का है, लाभुकों ने बताया कि यह दुकान तो महिला स्वयंसहायता समूह से है लेकिन इसका संचालन हरेश सिंह करते हैं, और हरेश सिंह के द्वारा पिछले माह जुलाई और दिसंबर माह का राशन का घोटाला कर लिया गया। कार्डधारियों के द्वारा डीलर के पास राशन मांगे जाने पर दुकान संचालक के द्वारा राशन देने से साफ इंकार कर दिया गया।बोला गया कि राशन नहीं है.

आपको जो करना है कर लीजिए हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है विभाग से लेकर सभी जगह पर हमारा कंसल्ट है और सब जगह पर सेटलमेंट हम कर चुके हैं इसके बाद ग्रामीण थक हार कर इस समस्या को लेकर लातेहार जिला के आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया वहीं लिखित आवेदन मिलने के बाद जांच हेतु प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया गया.जहां प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई करने के बजाय मामले को रखा दफा करने पर लग गये जिसका खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई माह का राशन ग्रामीणों को नहीं दी गई है साथ ही साथ दिसंबर माह का भी राशन का घोटाला कर लिया गया है जब राशन लेने जाते हैं तो डीलर के द्वारा मशीन में अंगूठा लगवा कर पुनः वापस भेज दिया जाता है। कहा जाता है कि राशन खत्म हो गया ऐसा करके डीलर के द्वारा राशन का बंदर बांट किया जा रहा है।

डीलर के द्वारा जुलाई और दिसंबर माह का राशन का किया गया बंदरबाट

जब हम लोग थकहार इस समस्या को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौके पर पहुचे और ग्रामीणों का बयान लिया जहां साबित हुआ कि डीलर के द्वारा दिसंबर और जुलाई- माह का राशन का घोटाला किया गया है। लेकिन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा डीलर पर कार्रवाई करने की बजाय मामले को रखा दफा करने में लग गये जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है इसका मुख्य कारण है ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद डीलर पर कोई करवाई नहीं हो पा रही है आगे लाभुकों ने बताया कि इससे पूर्व सुनील सिंह के पास राशन लेते थे उनके द्वारा भी जुलाई माह का राशन का घोटाला किया गया था जिसको लेकर हम लोगों के द्वारा जिले के खाद आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दी गई थी जांच के क्रम में सही पाए जाने के सुनील सिंह को सस्पेंड कर दिया गया, मगर हमें क्या पता था कि जिस समस्या से पहले भी गुजर रहे थे आज वही समस्या से फिर हम लोगों को गुजरना पड़ेगा हरेश सिंह के द्वारा जिस तरह से राशन का घोटाला किया जा रहा है इससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ना तो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा डीलर पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा करने में लगे हुए हैं इससे साफ स्पष्ट होता है कि सभी लोग मिले हुए हैं इसी का नतीजा है कि आज डीलर बेखौफ होकर राशन का घोटाला कर रहे हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button