
जमशेदपुर में 29 नवंबर को होगा टाटा स्टील मैराथन , प्रत्येक धावक ने नाम से लगेगा एक- एक पौधा
दीपक कुमार, जमशेदपुर।
जमशेदपुर : टाटा स्टील मैराथन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की है। एक पंथ दो काज वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए टाटा स्टील ने पूरे शहरवासियों समेत आस-पास के पड़ोसी राज्यों के धावकों को इस मैराथन से जुड़ने की अपील की।
Run for a Greener Tomorrow के थीम पर आधारित इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के नाम पर एक पेड़ लगाने की अनोखी पहल की जाएगी। आगामी 29 नवंबर रविवार को टाटा स्टील के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से उक्त मैराथन का आगाज होगा। जिसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इच्छुक प्रतिभागी अधिकृत बेवसाइट पर जाकर नामांकन कर सकते हैं। विभिन्न कैटेगरी में होने वाले मैराथन के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित है।

कार्यक्रम की सूचना अधिकारिक तौर पर प्रेस वार्ता आयोजित कर टाटा स्टील और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने पोस्टर जारी कर दी । आयोजकों ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को हरित भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
![]()



