पाकुड़
Trending

फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ का छापा, 21,870 रुपये की शराब जब्त; बैग का मालिक नहीं आया सामने

Pakud News

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बरहरवा:- ट्रेनों में शराब की अवैध ढुलाई पर रोक लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के बीच फरक्का एक्सप्रेस में शराब की खेप बरामद हुई है। आरपीएफ की सीआईबी मालदा टीम ने ट्रेन के एस-4 कोच के टॉयलेट के रूफ प्रोटेक्टर में छिपाकर रखी गयी व्हिस्की की 81 बोतलें जब्त की हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 30.375 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 21,870 रुपये बतायी गयी है। हैरानी की बात यह रही कि दोनों बैग पर किसी ने अपना दावा नहीं किया।

टॉयलेट से आयी तेज गंध,जांच में खुला मामला

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार को ट्रेन संख्या 15743 अप फरक्का एक्सप्रेस से अवैध रूप से शराब ले जाये जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआईबी मालदा की टीम ने ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के सहयोग से विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान में एएसआइ आरएस यादव, हेड कांस्टेबल स्वपन कुमार घोष और हेड कांस्टेबल नूपुर बरन मिद्या शामिल थे।

फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ का छापा, 21,870 रुपये की शराब जब्त; बैग का मालिक नहीं आया सामने

तिलडांगा स्टेशन से गुजर रही ट्रेन के एस-4 कोच की जांच के दौरान टीम को बरहरवा की ओर स्थित टॉयलेट से तेज गंध आयी। संदेह होने पर तलाशी ली गयी, तो टॉयलेट के रूफ प्रोटेक्टर के अंदर छिपाकर रखे गये सफेद रंग के दो हैंड कैरी बैग मिले। बैग किसके थे, इसका पता लगाने की कोशिश की गयी, लेकिन कोई सामने नहीं आया।

एक बैग में 41, दूसरे में मिलीं 40 बोतलें

दोनों बैग को बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लाकर खोला गया। तलाशी में एक बैग से 41 और दूसरे से 40 बोतलें ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की बरामद हुईं। सभी बोतलें 375 एमएल की थीं और प्रत्येक पर 270 रुपये मूल्य अंकित था। आरपीएफ ने शराब जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ का छापा, 21,870 रुपये की शराब जब्त; बैग का मालिक नहीं आया सामने

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button