झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

मजदूरों की मांगों पर साहिबगंज में गूंजा विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sahibganj News

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

साहिबगंज :-श्रमिकों की मांगों और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर बुधवार को साहिबगंज समाहरणालय के समक्ष झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) ने जोरदार धरना दिया. जिला कमेटी की ओर से आयोजित धरना में मजदूर हितों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गयी. संघ के महामंत्री इमाम विश्वास के नेतृत्व में आयोजित धरना का संचालन रणधीर प्रसाद चौरसिया ने किया.

चार श्रम नियम लागू करने समेत कई मांगें

धरना के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. इसमें साहिबगंज समेत पूरे झारखंड में चार नए श्रम नियम लागू करने, खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक-2026 को वापस लेने, यूपीआई टैक्स वापस लेने तथा खाद्य सामग्री और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गयी.

मजदूरों की मांगों पर साहिबगंज में गूंजा विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मजदूर हित से समझौता नहीं : राजकुमार यादव

केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूरों के अधिकार और रोजगार की सुरक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहा है. उन्होंने कहा कि जिन कानूनों और नीतियों से श्रमिकों के हित प्रभावित होते हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए. मजदूर हित के मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आंदोलन जारी रखेगा.

महंगाई की मार से गरीब परिवार बेहाल

संथाल परगना प्रमंडलीय सदस्य ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने मजदूर और गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है. खाद्य पदार्थों और पेट्रोलियम की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से मजदूरों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की.

मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. मौके पर इमाम विश्वास, रणधीर प्रसाद चौरसिया, फूल कुमारी, ब्रह्मदेव यादव, मो सद्दाम अंसारी, इकरामुल अली, सोनिया परवीन, जियाउल हक, जावेद अख्तर, मो सईद अख्तर, मिथुन राजवंशी, मनोज सोरेन, सुभाष टुडू, जेम्स टुडू, हाफिजूल विश्वास, हासिम अंसारी, दीपक पंडित, मुन्ना मारांडी, अशोक कुमार यादव, रोहित गुप्ता, मुजफ्फर शेख, मोनिका सोरेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Loading

मजदूरों की मांगों पर साहिबगंज में गूंजा विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button