स्थानीय समाचार

कधवन फोरलेन पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, कई थानों की पुलिस रही मौजूद

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

कधवन फोरलेन पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, कई थानों की पुलिस रही मौजूद

पलामू:-पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कधवन फोरलेन पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में नावा बाजार, पंडवा, विश्रामपुर एवं रेहला थाना की पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस जवानों ने फोरलेन से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों एवं यात्रियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाई जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों ने कहा कि अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस अभियान में नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे, पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार,रेहला थाना प्रभारी गुलशन विरुआ, नौगढ़ा ओपी प्रभारी सुशील उरांव सहित पुलिस बल के जवान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button