गोमिया इको पार्क में फ्रेंडली मीटअप, सोशल मीडिया से कमाई पर जागरूकता बढ़ी
Gomiya news

गोमिया (बोकारो, झारखंड
गोमिया।गोमिया प्रखंड क्षेत्र के इको पार्क में 21 जून 2026 से सूरज रविदास और कृष्णा रोंजो द्वारा शुरू की गई फ्रेंडली वीकली मीटअप गतिविधि धीरे-धीरे क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।
यह कार्यक्रम अब स्थानीय युवाओं और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के बीच जागरूकता एवं संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बनता जा रहा है।

सोशल मीडिया से कमाई पर जागरूकता
कार्यक्रम के संचालकों ने बताया कि आज के समय में बहुत से लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में इसे केवल मनोरंजन का साधन मानकर उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे कमाई के अवसर भी उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना इस मीटअप का मुख्य उद्देश्य है।
बड़ी संख्या में लोग शामिल
इस वीकली मीटअप में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आफताब आलम, सन्नी बर्नवाल, अमित कुमार दे, संगीता यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, निशिता लकड़ा, अंकित, अजीत नारायण प्रसाद, सबिता, महेश, बादल, पवन, विश्वास, नितेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही उपयोग और ऑनलाइन अवसरों की जानकारी साझा करने के इस प्रयास की सराहना की।
![]()




