
पाकुड़ संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र के छोटी अलीगंज में गुरुवार को एक विवाहिता द्वारा दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है। यह घटना उसके फुआ (बुआ) के घर में हुई बताई जा रही है।

परिजनों से पूछताछ, जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी।
प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
![]()




