स्थानीय समाचार

सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान, 16 वाहनों पर 1.21 लाख रुपये जुर्माना

Views: 41
0 0
Read Time:1 Minute, 2 Second

सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान, 16 वाहनों पर 1.21 लाख रुपये जुर्माना

पलामू:- सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में 18 एवं 19 सितंबर को जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोड पैसेंजर वाहन, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ब्लैक फिल्म तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहनों की जांच की गयी।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहनों पर 1 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं कार्यालय कर्मी शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button