झारखंड समाचारब्रेकिंग न्यूज़लातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार में जन शिकायत निवारण: उपायुक्त संदीप कुमार ने शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Latehar News

Views: 50
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

लातेहार:जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लातेहार में जन शिकायत निवारण: उपायुक्त संदीप कुमार ने शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

इसी क्रम में लातेहार प्रखंड अंतर्गत ग्राम धनकारा निवासी विकास कुमार ने अपनी पुत्री शिवानी कुमारी के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का जन्म 14 सितंबर 2020 को हुआ था और जन्म प्रमाण पत्र के लिए 28 जनवरी 2026 को पंचायत सचिवालय धनकारा में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है।

आवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र बनाने के लिए कथित रूप से पैसे की मांग की गई और राशि नहीं देने पर उनके कागजात वापस कर दिए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और आवेदक की समस्या का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

Loading

लातेहार में जन शिकायत निवारण: उपायुक्त संदीप कुमार ने शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button