गोमियाझारखंड समाचार
Trending

वंदना म्यूजिकल ग्रुप की भक्ति धुनों पर झूमे श्रद्धालु,ओपी प्रभारी भजनलाल महतो की गायकी बनी आकर्षण, केडी सुपरस्टार ने बिखेरी हंसी

Gomiya news

Views: 20
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

गोमिया (साड़म बाजार):सात दिवसीय गणपति महोत्सव के तहत साड़म बाजार में आयोजित भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम में वंदना म्यूजिकल ग्रुप, बोकारो के कलाकारों ने भक्ति और मनोरंजन का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और मधुर संगीत ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गायक कृपांशु सिंह ने गणेश वंदना से की। इसके बाद “चलो बुलावा आया है” और “तूने मुझे बुलाया” जैसे भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया। पंडाल में मौजूद लोगों ने भजनों के साथ सुर मिलाकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

वंदना म्यूजिकल ग्रुप की भक्ति धुनों पर झूमे श्रद्धालु,ओपी प्रभारी भजनलाल महतो की गायकी बनी आकर्षण, केडी सुपरस्टार ने बिखेरी हंसी

इस अवसर पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच संगीत के प्रति उनके लगाव की झलक मंच पर साफ दिखाई दी। उन्होंने खोरठा गीत “हम लगे किसान एक बेटा” तथा देशभक्ति गीत “दिल दिया है, जान भी देंगे” गाकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और माहौल उत्साह से भर गया।

वंदना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार गौरव (गेंदों), गुड्डू, रमेश और अविनाश ने अपने वादन से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्य गायक सदानंद मुखर्जी की प्रस्तुति भी दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं गायिका खुशी साहू और कृष्णा तुलसी ने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।

भक्ति कार्यक्रम के बीच हास्य कलाकार केडी सुपरस्टार ने अपने खास अंदाज से माहौल में रंग भर दिया। उनकी कॉमेडी और अभिनय ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, जिससे पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

Loading

वंदना म्यूजिकल ग्रुप की भक्ति धुनों पर झूमे श्रद्धालु,ओपी प्रभारी भजनलाल महतो की गायकी बनी आकर्षण, केडी सुपरस्टार ने बिखेरी हंसी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button