जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों व अभिभावकों को सुरक्षा, कानून और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी
Latehar news

लातेहार। शनिवार को पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार गारु थाना क्षेत्र अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सरयू एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सरयू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान लातेहार पुलिस ने समाज को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें विशेष रूप से यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की सख्त अपील की गई।
इसके साथ ही महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनों और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने एवं एकजुट होकर इसका विरोध करने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने तथा एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया.
![]()




