झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ में 29 केंद्रों पर होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 17,871 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीसी मेघा भारद्वाज ने परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने और केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Views: 93
0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

पाकुड़ संवाददाता। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों और मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण सहित परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिले में 29 परीक्षा केंद्र निर्धारित

बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, केंद्रों की क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक मानकों की जानकारी ली गई। समीक्षा के बाद जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 21 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आठ केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

मैट्रिक परीक्षा में कुल 11,056 परीक्षार्थी, जबकि इंटरमीडिएट की कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 6,815 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में कुल 17,871 परीक्षार्थी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा।

पाकुड़ में 29 केंद्रों पर होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 17,871 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा गया, ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कदाचार पर रहेगी कड़ी नजर

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

मूल्यांकन केंद्रों की भी हुई समीक्षा

बैठक में परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण और वहां उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, मदरसा संघ के अध्यक्ष सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button