दीघा बीच पर पहली बार होगा नाइट मैराथन,धावकों में उत्साह
दीघा बीच पर पहली बार नाइट मैराथन, धावकों में जबरदस्त उत्साह

दीघा : पश्चिम बंगाल के दीघा समुद्र तट और हरियाली के बीच खड़गपुर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सौजन्य से पहली बार नाइट मैराथन रन का आयोजन किया जा रहा है।
‘ दीघा बीच नाइट मैराथन 2026’ के प्रथम संस्करण का आयोजन 4 अक्तूबर की रात 8 बजे से दीघा बीच पर होगा। खड़गपुर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रमुख मलय चक्रवर्ती ने बताया कि दौड़ प्रतिभागियों को समुद्र तट पर रात में दौड़ने का रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि आयोजन में 10 किलोमीटर की दौड़ पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए होगी। इसमें 18 से 35 वर्ष, 36 से 45 वर्ष तथा 46 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
वहीं 5 किलोमीटर की दौड़ 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए होगी।
आयोजकों के मुताबिक सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल, RFID युक्त बिब, दौड़ के दौरान मार्ग में हाइड्रेशन सुविधा, डिजिटल सर्टिफिकेट तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा सेल्फी जोन, मनोरंजन कार्यक्रम और सभी धावकों के लिए विशेष डिनर की भी व्यवस्था रहेगी। इतना ही नहीं विभिन्न वर्गों में विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।

10 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल पुरुष एवं महिला चैंपियन चुने जाएंगे। 18-35, 36-45 और 46 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग के शीर्ष तीन धावकों को पुरस्कार दिए जाएंगे । ओवरऑल श्रेणी में पूरे भारत के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे, जबकि आयु वर्ग के पुरस्कारों के लिए केवल पश्चिम बंगाल के धावक पात्र होंगे।
दौड़ के लिए पंजीकरण आगामी 28 सितंबर को रात 11 बजे समाप्त हो जाएगी। 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये तथा 5 किलोमीटर के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है।
बिब वितरण 4 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक दीघा बीच स्थित फुटबॉल ग्राउंड, दीघा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने किया जाएगा।
मैराथन दौड़ से होटल व्यवसाय को होगा लाभ ।
इस आयोजन से होटल व्यवसाय को भारी लाभ मिलने की आशा है। उधर आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से रात्रि ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। ऐसे में बाहर से आने वाले धावक थोड़े मायूस हैं।
चुकी विगत दो माह पूर्व खड़गपुर में सेरसा स्टेडियम में आयोजित सुंदर मैराथन धावकों के जेहन में है , उत्तम प्रबंध तथा सफल आयोजन से बाहर के धावकों में आयोजकों के प्रति साकारात्मक संदेश गया था। फलस्वरूप दूर दराज के धावकों में यह आशा थी कि धावकों के ठहरे का दीघा में भी उत्तम प्रबंध आयोजन समिति के द्वारा हो सकता है। हालांकि दीघा में ठहरने के लिए सैकड़ों होटल और गेस्ट हाउस मौजूद हैं। यदि खड़गपुर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के पहल से धावकों को कोई रियायत मिलता तो बड़ी बात होती।
उधर अच्छी बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर सामान रखने के लिए बैगेज काउंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
मैराथन आयोजन के मुख्य कर्ताधर्ता है मलय चक्रवर्ती।
पश्चिम बंगाल के सफल एथलीट मलय चक्रवर्ती एथलीट में पश्चिम बंगाल के लड़के – लड़कियों को ऊंची पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। समय – समय पर मैराथन समेत अन्य स्पोर्ट्स आयोजनों से सुदूर क्षेत्र के धावकों को तरासने का काम मलय बखूबी कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों धावक प्रशिक्षण लेकर बेहतर कर रहे हैं।
धावकों में विशेष क्रेज रखने वाले मलय चक्रवर्ती इन दिनों पश्चिम बंगाल को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में लगे हैं। मलय के लगन से ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवश्य पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
![]()





मेरा एक अनुभव है जब मैं दौड़ने के लिए केवल एक निश्चित समय पर ही तैयार हो पाता हूँ। कई बार मौसम की हल्की बारिश भी मेरे प्रशिक्षण की योजना को बदल देती है।