पाकुड़
Trending

साइबर ठगी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्रामीणों को किया जागरूक

Views: 7
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

साहिबगंज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।

साइबर ठगी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

छोटी कोदरजन्ना चांदनी चौक के समीप बड़ी इमामबाड़ा के पास आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक संबंधी जानकारी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देने को कहा।

एएसआई उमाकांत ओझा ने महिलाओं को बर्तन दोगुना करने और आभूषणों की सफाई के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की। एसआई विक्रम कुमार ने भी साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button