झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़:दस्तावेज नहीं दिखाने पर स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त

रानीपुर चेकपोस्ट पर स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार्रवाई

Views: 32
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

पाकुड़ संवाददाता। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शनिवार को खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने हिरणपुर अंचल अंतर्गत रानीपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट के समीप पेट्रोल पंप के सामने स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को जांच के लिए रोका गया।

पाकुड़:दस्तावेज नहीं दिखाने पर स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त

जांच के दौरान वाहन चालक से स्टोन चिप्स के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। हालांकि चालक द्वारा खनिज परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर खनन निरीक्षक ने हाइवा को जब्त कर लिया।

जब्त हाइवा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरणपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खनिजों का परिवहन करने वालों में हड़कंप है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों एवं संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button