झारखंड समाचारगोमियास्थानीय समाचार
Trending

साड़म सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

राधा-कृष्ण और सुदामा की झांकी ने मोहा मन, रासलीला की प्रस्तुति पर बच्चों ने बटोरी तालियां

Views: 24
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

गोमिया संवाददाता। गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, साड़म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आनंदमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और सुदामा के रूप में आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यार्थी मानसी कुमारी, सुमन कुमारी, आकांक्षा कुमारी, आंचल कुमारी सिंह, आदित्य कुमार, नयन कुमार, सृष्टि कुमारी, दीपाली कुमारी, दीपिका कुमारी, आरूही कुमारी, पिहू कुमारी, आदित्या कुमारी और वृंदा प्रसाद ने संयुक्त रूप से झांकी प्रस्तुत की। इसके साथ ही बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

साड़म सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

बच्चों ने जाना श्रीकृष्ण का जीवन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों पर संवाद भी किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति से प्रभावित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के समापन पर झांकी में शामिल सभी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button