झारखंडक्राइमस्थानीय समाचार
Jharkhand:13 साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


गिरिडीह :- साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
इनके पास से 28 मोबाइल फोन, 43 सिमकार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक, 1 लाख 35 हजार नगद, एक ब्रिजा कार समेत दो बाइक बरामद हुए हैं. इस बात की जानकारी पपरवाटांड स्थित पुलिस ऑफिस में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी.
![]()




