झारखंड समाचारगोमिया

गोमिया रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन पर धनबाद मंडल की सहमति

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

गोमिया: पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल ने गोमिया रेलवे स्टेशन में बिना रुके गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव निर्धारित करने तथा बरकाकाना से पटना के लिए नई ट्रेन चालू करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने बताया कि 3 वर्षों से वह इस मांग को लेकर प्रयासरत थे। मांग के तहत 19607/08 हावड़ा-अजमेर एक्सप्रेस, 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस और 03327/28 मुंबई-धनबाद एक्सप्रेस का गोमिया में ठहराव और बरकाकाना से भाया गोमो पटना के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग शामिल थी।

बिरहारडेरा में पैसेंजर ट्रेन हाल्ट पर भी सहमति, प्रस्ताव हाजीपुर मुख्यालय भेजा गया

गोमिया रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन पर धनबाद मंडल की सहमति
सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर मनीष सौरभ से बात करते हुए इफ्तिखार महमूद।

श्री महमूद ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों से कई बार वार्ता के बाद अंततः धनबाद मंडल ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उपर्युक्त ट्रेनों का गोमिया में ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव अब हाजीपुर मुख्यालय भेज दिया गया है।

इसके साथ ही डुमरी-बिहार और दनिया के बीच बिरहारडेरा में पैसेंजर ट्रेन के हाल्ट पर भी सहमति बन गई है। इसका भी प्रस्ताव हाजीपुर भेजा गया है।

जब उनसे पूछा गया कि नई ट्रेन और ठहराव कब से शुरू होगा, तो श्री महमूद ने कहा कि धनबाद मंडल ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर और रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से अंतिम निर्णय होना बाकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंतिम निर्णय तक वे इस मुद्दे पर लगे रहेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button