ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचार

गोमिया में प्रखंड स्तरीय जूनियर सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Views: 35
0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

बीडीओ महादेव कुमार महतो ने किक मारकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों से ली मुलाकात

गोमिया :गोमिया प्रखंड स्तरीय जूनियर सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को लोयला स्कूल के फुटबॉल मैदान में धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे खिलाड़ियों को मंच देना और खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद बीडीओ ने मैदान में जाकर फुटबॉल में किक मारकर मैच की शुरुआत की।

गोमिया में प्रखंड स्तरीय जूनियर सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

इसके पश्चात उन्होंने मैदान में उतरकर सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन व खेल भावना के साथ खेलने की सीख दी।इस टूर्नामेंट में गोमिया प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। छोटे-छोटे खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। दर्शकों की भीड़ ने भी खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा सुब्रतो मुखर्जी कप जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में टीम भावना अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करती हैं। गोमिया के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

जरूरत है उन्हें सही दिशा और अवसर देने की। प्रशासन खेल को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर है। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेल दोनों पर ध्यान देने की सलाह भी दी। उद्घाटन मैच से पहले सभी टीमों ने मार्चपास्ट किया। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड के विभिन्न स्कूल के प्राचार्य, खेल शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

गोमिया में प्रखंड स्तरीय जूनियर सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

कप और लिटिल चैंप टूर्नामेंट का प्रखण्ड स्तरीय आयोजन, एमएस लोला में गूंजे जयकारे


अंडर-15 में आजम आवासीय, अंडर-17 में लोयला उच्च वि. और के जी बी वी गोमिया विजेता ,कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश कुमार, मृत्युंजय श्रीवास्तव, समाज सेवी महतो, आशा कुमारी, पिंकी मेहता, गौरी शंकर प्रजापति, बाबुदेव प्रसाद, शिक्षक बिरेन्द्र माई पतेल, दीनलाल महतो, राजकुमार महतो, मंजुल मुर्मू सहित कई शिक्षकों और समाजसेवियों का सहयोग रहा। बड़ी संख्या में छात्र,अभिभावक और ग्रामीण मैच देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों ने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ी आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button