ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

कथारा में ऑक्शन की आड़ में स्क्रैप तस्करी का खुलासा,तीन ट्रक जब्त

Views: 97
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

कथारा (बोकारो): बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी से ऑक्शन की आड़ में स्क्रैप की तस्करी का मामला सामने आया है। इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ स्थानीय ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्क्रैप लदे तीन ट्रकों को पकड़कर कथारा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामले में कथारा ओपी पुलिस ने तीनों ट्रकों को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द करते हुए जांच की मांग की है। अब इस पूरे प्रकरण में सीसीएल प्रबंधन का क्या रुख रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

कथारा में ऑक्शन की आड़ में स्क्रैप तस्करी का खुलासा,तीन ट्रक जब्त

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए ट्रकों में स्क्रैप लोहे के साथ-साथ तांबा और पीतल के कीमती पार्ट्स भी लदे हुए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीसीएल की संपत्ति की खुलेआम लूट हो रही है और इस पर रोक लगाने की मांग सीसीएल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से भी की है।

वर्जन:
कथारा वाशरी के पीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button