आरसीएमयू कथारा एरिया कमेटी में नए पदाधिकारी नियुक्त,कृष्णा निषाद बने वर्किंग प्रेसिडेंट


गोमिया संवाददाता। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) की कथारा एरिया कमेटी में रिक्त पदों को भरने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आरसीएमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने सीसीएल कथारा के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
आरसीएमयू के पत्रांक RCMU/RNC/26/27, दिनांक 07-08-2026 के अनुसार कथारा एरिया कमेटी के लिए दो पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। इसमें कृष्णा निषाद को वर्किंग प्रेसिडेंट तथा सुनीता सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जारी पत्र में जीएम कथारा से अनुरोध किया गया है कि क्षेत्र के मजदूरों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान में नव नियुक्त पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।
इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि सीसीएल रांची के निदेशक (कार्मिक), जीएम पी एंड आईआर, एसओ (पी) कथारा, क्षेत्रीय श्रमायुक्त धनबाद, सहायक श्रमायुक्त हजारीबाग तथा आरसीएमयू धनबाद के महासचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
![]()




