झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

पाकुड़ संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई में भाजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जंगीपुर स्थित बासुमति अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

मृतक की पहचान तोड़ाई निवासी अनूप कुमार मंडल (21 वर्ष), पिता मिलन मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनूप बाइक से पाकुड़ से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तोड़ाई भाजपा कार्यालय के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर घायल अनूप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रात में हुआ हादसा, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने रात करीब 12 बजे से सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनूप एक पेट्रोल पंप में कार्यरत था और निजी काम से पाकुड़ गया था। काम पूरा कर वह रात में घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि तोड़ाई में रात करीब आठ बजे नो-एंट्री हटने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई।

दो लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

सीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना अनुदान के तहत अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।

घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन और चालक की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button