ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
लातेहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, पार्किंग स्थल से हटाए गए सब्जी विक्रेता

लातेहार संवाददाता।
लातेहार नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे स्थित वाहन पार्किंग स्थल पर कार्रवाई की गई, जहां सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा था।

नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित स्थल को खाली कराया। इस दौरान ठेला व अन्य सामान भी जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अभियान में रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लेखपाल, फील्ड सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
![]()




