स्थानीय समाचार

चोरी के समान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; अपाची बाइक भी जब्त

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second
चोरी के समान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; अपाची बाइक भी जब्त

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर ओपी पुलिस ने चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को दर्ज बेतर ओपी कांड संख्या 152/26 के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दूधीमाटी निवासी प्रमेश गंझू, पिता रामविप्त गंझू तथा राजकुमार गंझू, पिता फुलेश्वर गंझू के रूप में हुई है। दोनों बेतर ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर भाकपा (माओवादी) के नामजद सदस्य रविन्द्र गंझू के घर से चोरी किए गए सामान बरामद किए गए। इनमें एक एलईडी टीवी, एक एक्साइड बैटरी, माइक्रोटेक कंपनी के दो इनवर्टर तथा चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या JH 01EM 7322) शामिल है।

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

इस कार्रवाई में बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, सहायक अवर निरीक्षक अभय कुमार, आरक्षी अरुण सिंह, पिताम्बर सिंह तथा अमित उरांव शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button